Subscribe Us

OTP क्या है ? जाने हिंदी में।

    जब से इंटरनेट का विस्तार हमारे देश में हुआ है, लोग कई तरह के काम ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही कर लेते हैं। इंटरनेट के मदद से लोग कई तह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, बैंकिंग सर्विसेज, ऑनलाइन खरीददारी आदि करते हैं।  इन सभी सर्विसेज को यूज़ करने के लिए आपको अपनी आईडी बनानी पड़ती है, जिसमे आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल आदि देने होते हैं। सोचिये ऐसे में अगर आपका पासवर्ड जान जाए या कोई हैकर आपका पासवर्ड क्रैक करके आपकी जानकारी पा ले।  तो वो आपके डाटा का इस्तेमाल आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इन सब चीज़ो से  बचाने के लिए OTP  का अविष्कार किया गया, जिसका इस्तेमाल आपके आइडेंटिटी  वेरीफाई करने  किया जाता है। चलिए अब आपको हम OTP के बारे में विस्तार से बताते हैं।


otp kya hai-one time password

OTP क्या है ?

OTP एक सिक्योरिटी कोड है, जो 4 या 6 अंको का हो सकता हैं। इसका इस्तेमाल किसी तरह का अकाउंट या id  वेरिफिकेशन या फिर ऑनलाइन ट्रांसक्शन को वेरीफाई करने के लिए किया जाता हैं।

इसे अगर आपको साधारण भाषा में बताये तो, जब कभी आप किसी वेबसाइट जैसे फेसबुक पर, या किसी बैंकिंग साइट पर लॉगिन करते है, तो लॉगिन करने या पेमेंट कन्फर्म करने से पहले आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर OTP का मैसेज आता है।  जिसमे दिए हुए 4 या 6 अंक के कोड को डालने के बाद ही आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर पाते है, या अपना पेमेंट कर पाते हैं। 

OTP फुल फॉर्म :-

           OTP - One Time Password  

OTP को हिंदी में क्या मतलब है ?

क्युकी OTP को सिर्फ और सिर्फ  इस्तेमाल किया जाता है, और एक स्पेसिफिक टाइम ( जैसे -10 सेकंड ) के बाद एक्सपायर हो जाता है। इसलिए अगर हिंदी में OTP का मतलब बताये तो इसे हम "एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड " कह सकते हैं।

OTP का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

कई लोग को पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है, जिसके कारण लोग अपने पासवर्ड को काफी आसान रखते हैं।  इस तरह के पासवर्ड को हैकर्स के द्वारा क्रैक किया जा सकता है, या ये भी हो सकता है की कोई आपके पासवर्ड को जानने के बाद उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

अगर आपका बैंकिंग पासवर्ड काफी आसान है, तो ऐसे में आपके अकाउंट हैक होने या आपके अकॉउंट में से पैसे गलत लोगो के दवारा ट्रांसफर किया जा सकता है।

इसलिए OTP का इस्तेमाल किया जाता है, इसका सबसे ज्यादा महत्व ऑनलाइन बैंकिंग में दिया जाता है। क्युकी आपके बैंकिंग ट्रांसेक्शन सुरक्षित होना बहुत जरूरी है।

OTP एक पासवर्ड की तरह ही होता है, जो की आपके किसी  लॉगिन करने के वक्त ऑटोमेटिक जेनरेट होता है। अगर आप उस OTP को समय पर इस्तेमाल नहीं करते है, तो वह इनवैलिड हो जाता है।  और आपको लॉगिन करने के लिए एक अन्य OTP भेजा जाता है।

इस तरह से OTP रैंडम किसी भी नंबर का हो सकता है, जिसको किसी हैकर के द्वारा ट्रेस करना असंभव है। जिससे आपका अकाउंट और डिटेल्स सुरक्षित रहता है।

OTP के फायदे :-

  • OTP आपके अकाउंट को सुरक्षा प्रदान करता है। इससे कोई अन्य आपके आकउंट का पासवर्ड जानने के बाद भी आसानी से लॉगिन नहीं कर सकता है।
  • OTP काफी सुरक्षित होता है, क्युकी ज्यादातर यह SMS के through भेजा जाता है, जो की एक secure कम्युनिकेशन चैनल होता है। 
  • ऑनलाइन ट्रांसक्शन जैसे की अगर आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है, तो आपको अपने अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए OTP का यूज़ किया जाता है।
  • आप जितने भी सोशल मीडिया वेबसाइट का इस्तेमाल करते है, अकाउंट को सिक्योर करने के लिए two-factor authentication को enable कर सक़ते हैं।  जिसमे लॉगिन करते वक्त आपको OTP देना होता है।
  • OTP यूजर वेरिफिकेशन के लिए बहुत ज्यादा फ़ास्ट और सिक्योर है, इससे कुछ सेकंड में ही यूजर के पहचान की जा सकती है।

मुझे उम्मीद है की आपको यह लेख OTP क्या है ? के बारे में समझ आ गया होगा। मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश की है कि मैं आसान से आसान शब्दों में आपको इसके बारे में समझा सकू। अगर आपको इस लेख से सम्बंधित अभी भी कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। मैं आपके सवाल का हल देने की पूरी कोशिश करूँगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ