Subscribe Us

Earthing wire, Ground wire और Neutral wire में क्या अंतर है |

Ground wire और neutral wire electrical कनेक्शन के ऐसे तार (wire ) हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोगो को पता होता है। और अगर आप एक इंजीनियरिंग के छात्र हैं तो आपको इन दोनों wire के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी हो जाता है। 
दोस्तों क्युकी मै भी electrical engineer की पढाई करा हूँ, इसलिए मुझे लगता है की आपको भी ground wire और neutral wire के बारे में बताना चाहिए। ब्लॉग को पढ़ने के बाद शायद आपको भी इन wires की बिच अंतर समझ आ जायेगा। 

Earthing wire और Neutral wire में क्या अंतर है |

अगर आप अपने घरो  electric connection को ध्यान से देखेंगे तो आपको तीन अलग अलग रंग लाल, काला और हरा तार देखने को मिलता है | यहाँ पर तीनो तार का अलग अलग काम है, जो इस तरह है -

  1.  लाइव वायर ( hot wire/ लाल तार) :- यह तार mains  से लगा होता है। इसी तार से आपके घर में बिजली आती है| इसलिए इसको गर्म तार या " Hot wire " कहतें है।
  2. न्यूट्रल वायर  ( cold wire / काला तार) :- इस तार का connection बिजली के खम्भे के न्यूट्रल वायर से जोड़ा जाता है जो current को return path देता है हालाँकि इस तार में current नहीं आता है, लेकिन यह तार एक इलेक्ट्रिक सर्किट को पूरा करने के लिए बहुत ही जरूरी है। चूँकि इस तार में current नहीं आता इसलिए इसे cold wire भी कहते हैं। 
Earth or Ground wire Symbol 

  • नोट : जब तीन phase wire को एक साथ जोड़ दिया जाता है, तब उस पॉइंट पर करंट ज़ीरो हो जाता है जिसको की हम न्यूट्रल वायर कहते हैं। 
      3. Earth वायर ( ग्राउंड वायर/ हरा तार ) :- ग्राउंड वायर सेफ्टी के लिए लगाया जाता है  ताकि कभी अगर किसी कारणवश कोई फाल्ट हो जाये तो जो करंट किसी को झटका दे सकता है, उसे धरती में discharge कर दिया जाता है। 

red, green and black wire 

तो अब आपके घरो में या किसी भी electrical कनेक्शन में उपयोग होने वाले तारो के बारे में जान चुके हैं।  अब हम  यह समझ लेते हैं की-

Earthing wire और Neutral wire में  क्या अंतर है ?

इलेक्ट्रिकल कनेक्शन में earthing wire उस तार को कहते है जिसको अपने घरों में हम एक rod (सरिया ) के मदद से जमीन(earth ) में गाड़ देते हैं ,और यह मुख्य रूप से safety के लिया लगाया जाता है। 

जबकि Neutral wire उस तार को कहते हैं जो की घरो में उपयोग होने वाले उपकरण के electrical connection को क्लोज सर्किट बनाने के लिए करंट को return path provide करता है। 
  • नोट :- आपके घर का उपकरण ( elecrical device ) के लिए न्यूट्रल वायर अनिवार्य है।
क्या ground wire और earth wire अलग अलग है ?

काफी लोग तो यह समझते है की Ground wire और Earth Wire दोनों अलग अलग है, लेकिन यह बात बिलकुल गलत है ground wire और earth wire दोनों एक ही है। कुछ देशो में इसे ground तो कही इसे earth वायर कहते हैं। 

जैसा की मैंने ऊपर बताया है की ground wire के बिना भी आपके घरो की supply कम्पलीट है और आपके सभी device बराबर चलेंगे लेकिन अगर आप अपने घरो में ground wire को नहीं लगाते है तो आपको कभी भी हो सकता है की बहुत बड़ी नुक्सान का सामना करना पड़ जाए। 

Ground wire आपकी जान बचा सकता है :-

दोस्तों, कभी किसी कारणवश अगर आपके घर में कही शार्ट सर्किट हो जाता है ऐसी स्थिति में करंट बहुत ज्यादा हो जाता है, और कभी कभी आपके किसी उपकरण में करंट आने लगता है। ऐसे में जाने अनजाने में अगर आप  किसी  उपकरण जैसे टीवी, फ्रीज़,कूलर आदि को छू देते हैं ऐसे में सारा करंट आपके शरीर को ही माध्यम बना कर earth में discharge होने लगती है, जिसको हम शॉक लगना कहते है। ऐसे में किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। 

Ground wire न होने से होने वाले नुकसान :-

  • सबसे बड़ा नुकसान तो ये है की आपके जान को खतरा रहता है , मतलब अगर आप ground wire लगवाते हो तो ये आपकी जान बचाती है। 
  • wires के बिच में होने वाले शॉट सर्किट के चलते आपके घरो में use होने वाले उपकरण के ख़राब (जल /फूंक ) जाने का खतरा रहता है। 
  • अगर किसी व्यक्ति को शॉक लगता है तो उसे बहुत ही ज्यादा करंट का झटका लग सकता है। 
अन्य Post पढ़े :-
तो दोस्तों ये कुछ बाते जो मैंने आपको  earthing  और neutral से सम्बंधित बताई है, आशा करता हु की आप समझ गए होंगे। और अगर अभी भी कोई सवाल हो तो comment करके पूछ सकते हैं।  
अगर आपको ब्लॉग से कुछ भी सिखने को मिला है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

और आखिरी में मेरा आपसे एक सवाल है, की क्या आपके घर में ग्राउंड वायर लगा है या नहीं कमेंट करके बताये।

एक टिप्पणी भेजें

8 टिप्पणियाँ

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. <a href="http://www.afanraza.in/category/basic-electrical-knowledge/>thanks for the information</a>

    जवाब देंहटाएं
  3. भैया आज हमारे घर मे कूलर की बॉडी मे करंट आ रहा था जो की इन्वर्टर से लगा था प्लग मेरी माँ ने कूलर को छू लिया जिससे उनको बहुत तेज़ से करंट लग गया बेहोश हो गयी थी. भैया कोई उपाय बताइये की कूलर मे करंट न आये प्लीज भैया जी...

    जवाब देंहटाएं