Subscribe Us

OCR क्या है ? OCR Full Form.

आज के समय में इंसान बहुत तरक्की कर चूका है और अभी भी नई नई टेक्नोलॉजी विकसित की जा रही है। जो हमारे काम को बहुत आसान बना देती है। ऐसे ही जब हम कंप्यूटर की बात करते है तो यह मानव के लिए बहुत बड़ी खोज है, क्युकी यह कई क्षेत्रो में काम को आसान और सटीक बनाने के लिए उपयोग में लायी जाती है। ऐसे ही एक नई टेक्नोलॉजी के बारे में आज इस ब्लॉग के माधयम से बताने वाला हूँ, जिसका नाम है - OCR ।

अगर आपको कभी JPG या किसी इमेज या डॉक्यूमेंट को टेक्स्ट में बदलने की जरूरत पड़ी होगी तो जरूर आपको यह नाम जरूर सुनने मिला होगा। इस ब्लॉग में मैं आपको OCR सॉफ्टवेयर क्या है ? यह कैसे काम करता है ? के बारे में पूरी जानकारी दूंगा, ताकि इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आप OCR सॉफ्टवेयर के बारे में जान सके। 

OCR क्या है ?

OCR Kya hai? OCR Full Form


OCR एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमे किसी भी प्रकार के इमेज, written डॉक्यूमेंट, गिफ फाइल या handwritten डॉक्यूमेंट को स्कैन करके टेक्स्ट फॉर्मेट में कन्वर्ट कर देता है, और इसे कंप्यूटर या स्टोरेज डिवाइस में एक फाइल में स्टोर कर लिया जाता है। जिसको कंप्यूटर आसानी से समझा पाता है। इससे हमें किसी भी डॉक्यूमेंट को बार बार लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 


OCR Full Form :

OCR - Optical Character Recognition  (ऑप्टिकल करैक्टर रिकग्निशन )

 

OCR सॉफ्टवेयर क्या है ?

OCR सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो नयी तकनीक पर काम करता है। इसका उपयोग किसी भी स्कैन किये गए डाक्यूमेंट्स, इमेज, या गिफ में से टेक्स्ट को कंप्यूटर में लिखकर फाइल के रूप में सेव कर लिया जाता है। जिसको कंप्यूटर के द्वारा आसानी से समझा जा सकता है।
OCR सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी 1990 के दशक से काफी प्रचलित हुई जब इसका प्रयोग समाचार पत्रों को डिजिटल बनाने की शुरुआत हुई। लेकिन शुरुवाती दौर में यह उतना सफल नहीं हो सका क्युकी इसके आउटपुट में अधिकतर कही न कही त्रुटि मिल ही जाती थी। परन्तु आज के समय में इस टेक्नोलॉजी में काफी सुधार हुआ है, और यह टेक्नोलॉजी अब हिंदी भाषा के उपयोग में भी काफी हद तक सक्षम है।

OCR का मतलब "Optical Character Recognition" होता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी तरह के फाइल या डॉक्यूमेंट को डाटा की फॉर्म में कन्वर्ट किया जा सकता है, जिसको कंप्यूटर के द्वारा आसानी से समझा जा सकता है।  और इस डाटा में किसी प्रकार का बदलाव या एडिटिंग कंप्यूटर के जरिये आसानी से किया जा सकता है।
OCR सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी प्रिंटेड डाक्यूमेंट्स जैसे बुक्स, या समाचार पत्र को आसानी से कॉपी किया जा सकता है और कप्यूटर से एडिटिंग भी की जा सकती है। 

OCR सॉफ्टवेयर काम कैसे करता है ?

अब तक तो आप जान ही  गए होंगे की OCR सॉफ्टवेयर क्या होता है ? लेकि अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आ रहा होगा की आखिर या OCR काम कैसे करता है ? तो चलिए हम आगे आपको बताते हैं की यह OCR सॉफ्टवेयर काम कैसे करता है ?

जब भी हमें कोई डॉक्यूमेंट को सेव करना होता है, तो हम उसे स्कैन करके jpg या tif फाइल में सेव कर लेते है। जिसके हम ओपन करके उसमे लिखे हुए डाटा को पढ़ सकते हैं, परन्तु इसे कंप्यूटर (मशीन) नहीं समझ सकता है। लेकिन जब हम स्कैन किये डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को (मशीनी भाषा में) सेव करना चाहते हैं, तो हम OCR सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जब हम OCR से स्कैन करते हैं, तो यह स्कैनिंग करते समय लिखे शब्दों के डॉट सीरीज को चेक करता है, जिसके बाद कंप्यूटर में प्रयुक्त होने वाले करैक्टर या नंबर या किसी सिंबल से उसकी मैच करता है।  जब मैच हो जाती है तो उसे कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर की मदद से मॉनिटर पर डिस्प्ले कर देता है। जिसको की हम आसानी से पढ़ सकते हैं और कंप्यूटर समझ सकता है।

OCR सॉफ्टवेयर के उपयोग :-

OCR सॉफ्टवेयर का उपयोग कई जगहों पर की जाती है, जहां यह हमारे काम को आसान बना देती है। जिससे हम ज्यादा समय लेने वाले काम को भी कंप्यूटर की मदद से कम समय में कर लेते हैं। यहाँ निचे मैं ओसीआर के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग के बारे में बताऊंगा -
  • ओसीआर का प्रयोग बैंकिंग के क्षेत्र में कई काम करने के लिए किया जाता है। 
  • यह किसी भी प्रिंटेड फाइल से टेक्स्ट को कम समय में डिजिटाइज्ड करके कंप्यूटर या स्टोरेज में स्टोर कर देता है। 
  • पासपोर्ट बनाने के काम में भी इसका उपयोग लिया जाता है। 
  • ओसीआर को फॉर्म ऑटोमेशन के लिए भी प्रयोग किया जाता है। 
  • Mail room Automation, Invoice Automation आदि जैसे कामों में OCR महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
  • क्लॉउड स्टोरेज में भी इसका उपयोग किया जाता है। 
  • हेल्थ केयर सेक्टर में भी ओसीआर की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। 
ऐसे ही OCR के और भी कई सारे अन्य उपयोग हैं। जिसमे से हमने कुछ के बारे में ऊपर बताया है। ओसीआर का प्रयोग किसी भी क्षेत्रों में आसानी से किया जा सकता है क्युकी या आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक सॉफ्टवेयर है।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट :

OCR सॉफ्टवेयर के फायदे :-

अभी तक हमने आपको OCR और उसके उपयोग के बारे में बताया है, उम्मीद है आपको समझ आ गया होगा। जैसा की हमने जाना की इसका उपयोग हम कई जगह कर सकते है। जिससे हमें कई प्रकार के फायदे होते हैं, जिसके बारे में मैं आगे आपको बताऊंगा की OCR से हमें क्या क्या फायदा होता है?

  • OCR की मदद से हम किसी  प्रिंटेड दस्तावेज की इमेज की जगह उसकी टेक्स्ट को डिजिटाइज्ड फॉर्मेट में आसानी से कन्वर्ट कर सकते हैं। जिससे फाइल की डाटा एंट्री करवाने में आने वाले कॉस्ट की बचत होती हैं।
  • OCR आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर आधारित सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है, जिससे यह अपने काम को बखूबी करता हैं। इसमें त्रुटि की सम्भवना भी काफी हद तक कम होती है। 
  • इसकी मदद से हम ज्यादा समय में होने वाले काम को काफी कम समय में कर सकते हैं, अर्थात समय की बचत होती हैं।
  • ओसीआर की मदद से किसी दूसरे फॉर्मेट से डाटा को कम समय में डिजिटाइज्ड फॉर्मेट में कन्वर्ट किया जा सकता हैं। 
तो अब आपने जान लिया की कैसे OCR हमारे काम को आसान बना देती है और इससे हमें कितना फायदा होता है। OCR की फायदे और सटीकता की वजह से इसका उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जो की काफी अच्छी बात है की हम इस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके ज्यादा काम कम समय में कर पाते हैं।

निष्कर्ष :

आशा करता हु की ब्लॉग में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपको कुछ नया सिखने के लिए मिला होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंत आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ फसबूक, व्हाट्सप्प आदि पर शेयर करें। कमेंट करके बताये की क्या आप OCR का कभी इस्तेमाल किया है या नहीं। आपको क्या लगता है की आने वाले समय में ओसीआर आपके लिए कितना उपयोगी होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ