आज का युग टेक्नोलॉजी का हो चूका है, जहाँ लगभग सारे काम मशीन की मदद से ही किया जाता है | हम यह देख सकते हैं की कई सारे मशीन कंप्यूटर की मदद से ही operate ( चलाये ) जाते हैं | ऐसे में हमें कंप्यूटर क्या होता हैं ? इसके बारे में जानना जरूरी हो जाता है | मै आज के इस ब्लॉग की मदद से आपको कंप्यूटर क्या होता है ? के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया देने वाला हु जिसको पढ़कर आप को भी कंप्यूटर के बेसिक जानकारिया तो मिल ही जाएँगी | साथ ही आपको यह भी बताऊंगा की कौन कौन से devices इनपुट और आउटपुट होते हैं |
कंप्यूटर क्या होता है ?
परिभाषा - कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो मुख्यतः तीन तरह के डिवाइस इनपुट , CPU ( Central Processing Unit ) और आउटपुट डिवाइस का संयोजन से बनता है | कंप्यूटर का उपयोग कई प्रकार के कैलकुलेशन और मैनीपुलेशन के लिए किया जाता है |
कंप्यूटर की मदद से हम बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन और प्रोब्लेम्स को बहुत ही कम समय में और आसानी से कर पाते हैं |
नोट : कंप्यूटर का जनक चार्ल्स बब्बाजे को माना जाता है |
दुनिया का सबसे पहला डिजिटल कंप्यूटर :-
दुनिया का सबसे पहला डिजिटल कंप्यूटर का नाम Mark-I है , जिसको 1944 ईस्वी में Harward के Physics professor Howard Aiken के idea से IBM के द्वारा बनाया गया था |
यह एक कमरे के आकार का रिले बेस्ड कैलकुलेटर है जिसमे 50 फ़ीट की लम्बाई में हज़ारो equipments और 3500 relays का उपयोग किया गया था |
दुनिया का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर :-
दुनिया का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का नाम ENIAC रखा गया था | ENIAC का Full Form Electronic Numerical Integrator and Computer होता है |
ENIAC को US Militry में artilary फायरिंग एंगल कैलकुलेट करने के लिए बनाया गया था | इसे 1945 ईस्वी में बनाया गया था और पहली बार इसका इस्तेमाल 10 दिसंबर 1945 में किया गया था |
Full Form of Computer (Word to Word )
C – Calculation/CommonlyO – Operate/Operator
M – Memory/Machine
P – Print/Particular
U – Update/User
T – Tablate/Trade
E – Edit/Education
R –Response/Research
कुछ अन्य posts के link :
कंप्यूटर डिवाइस के वर्ग :-
जैसा की हमने ऊपर कंप्यूटर के परिभाषा में बताया है की एक कंप्यूटर में अलग अलग प्रकार डिवाइस को एक साथ इस्तेमाल किया जाता है | जिन्हे हम कंप्यूटर डिवाइस के प्रकार/वर्ग के रूप में समझेंगे |
कंप्यूटर डिवाइस के तीन प्रकार हैं -
- इनपुट डिवाइस
- प्रोसेसिंग डिवाइस
- आउटपुट डिवाइस
इनपुट डिवाइस :-
वैसी डिवाइस जिसके मदद से हम कंप्यूटर में डाटा इनपुट करते है या कोई काम करने के लिए इंस्ट्रक्शन देते है | ये सभी इनपुट डिवाइस कहलाते हैं |
उदाहरण के लिए - Keyboard, Mouse, light pen, स्कैनर आदि सभी इनपुट डिवाइस हैं |
प्रोसेसिंग डिवाइस :-
वैसी डिवाइस जिसके मदद से कंप्यूटर इनपुट डिवाइस से प्राप्त इंस्ट्रक्शन या प्रॉब्लम को सोल्व करने के लिए उसकी प्रोसेसिंग करता है | इस काम की कंप्यूटर का CPU करता है |
इसलिए CPU ( सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट ) को Computer का दिमाग ( Brain of Computer ) कहा जाता है |
आउटपुट डिवाइस :-
वैसी डिवाइस जिसके मदद से कंप्यूटर सॉल्व किये हुए प्रॉब्लम का रिजल्ट यूजर को रिप्रेजेंट करता है, कंप्यूटर का आउटपुट डिवाइस कहलाता है |
उदाहरण के लिए - डिस्प्ले, प्रिंटर, स्पीकर, प्लॉटर आदि सभी आउटपुट डिवाइस के उदाहरण हैं |
आज के ब्लॉग से आपको कंप्यूटर की कुछ फंडामेंटल जानकारी मिल गयी होगी | आगे हम आपको और भी डिटेल में अलग अलग कंप्यूटर से जुडी जानकारिया देने वाले है |
आशा करता हु की जो भी जानकारी आपको इस ब्लॉग से मिली हो वो आपको अच्छे से समझ में आ गयी होगी, अगर अभी भी अगर आपको कुछ ऐसा है जो समझ नहीं आया हो या doubt हो तो अपना question comment करके बता सकते है | मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगा |
तो दोस्तों अगर ब्लॉग से आपको कुछ नया सिखने को मिला तो इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कीजिये | अगर इस post से related कोई भी सवाल हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं |
और अगर हमारे इस ब्लॉग पर पहली बार आये हैं तो notification को ALLOW कर दे ताकि जो भी ब्लॉग हम upload करें आपके पास सबसे पहले पहुंचे |

0 टिप्पणियाँ